त्योहारों के मौसम में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें जयनगर, पटना, सहरसा व मुंबई से विशेष ट्रेन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। त्योहारों के मौसम में रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जयनगर, पटना, सहरसा और मुंबई के लिए प्रयागराज जंक्शन से विशेष गाडिय़ां मिलेंगी। 04438 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर विशेष गाड़ी 15 और 16 नवंबर को चलाई जाएगी। यह गाड़ी आनंद विहार से रात 11:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 08:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद जयनगर के लिए रवाना होगी। वहीं 04437 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 17 और 18 नवंबर को 01:35 बजे चलेगी और 12:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

इसी क्रम में 04448 आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी 12 नवंबर को आनंद विहार से रात 11:55 बजे चलकर 08:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 10 मिनट ठहरने के बाद सहरसा के लिए रवाना होगी। 04460 नई दिल्ली-पटना त्योहार विशेष गाड़ी 12 नवंबर को नई दिल्ली से रात 08:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल होते हुए 05:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट ठहरने के बाद पटना के लिए रवाना होगी। 04459 पटना-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 13 नवंबर को पटना से दोपहर 02:40 बजे चलेगी। 08:55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
वहीं 04452 नई दिल्ली-इस्लामपुर त्योहार विशेष गाड़ी 13,15 व 16 नवंबर को नई दिल्ली से रात 08 बजे चलेगी। कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 05:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट ठहरने के बाद डुमरांव के लिए रवाना होगी। 04451 इस्लामपुर-नई दिल्ली त्योहार विशेष गाड़ी 14,16 व 17 नवंबर को डुमरांव से 07:03 बजे चलेगी। 00:52 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

Exit mobile version