गंगा किनारे बसे गांवों में गेहूं की जैविक खोती

 

108 गांवों में पांच हजार हेक्टेयर भूमि की गई चिन्हित

नमामि गंगे योजना के तहत कृषि विभाग ने की पहल

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नमामि गंगे योजना के तहत कृषि विभाग गंगा किनारे बसे गांवों में 20 हजार बीघा में गेहूं की जैविक खेती कराएगा। जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही गोबर की खाद और बीज का प्रबंध भी विभाग द्वारा कराया जाएगा। जैविक खेती के लिए गंगा किनारे के 108 गांवों में पांच हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को चिह्नित किया जा चुका है।
दरअसल फसलों में रसायन का उपयोग होने के कारण बड़ी संख्या में लोग गंभीर रोगों के शिकार हो रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि परंपरागत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से निर्देश मिला है। नमामि गंगे योजना के तहत तीन हजार से अधिक किसान गंगा के किनारे इस बार गेहूं की जैविक खेती करेंगे। पानी की सिंचाई का खर्च, फर्टिलाइजर व अन्य सुविधाएं कृषि विभाग की ओर से किसानों को मुहैया कराई जाएगी। गंगा के तटीय क्षेत्रों में जैविक खेती विस्तृत होने के बाद मैदानी क्षेत्रों के किसानों को भी इसके लिए जागरूक कर प्रशिक्षित किया जाएगा।

Exit mobile version