चौबीस घंटे संचालित रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा व एम्बुलेंस उपलब्ध

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दीपावली और उसके दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं 24 घटे संचालित होंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि त्योहार में मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए लापरवाही न की जाए। जिला मुख्यालय के भी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घटे उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस आदि पूर्व की भाति संचालित होंगी।
दीपावली के दिन पटाखा जलाते समय अक्सर लोग जल जाते हैं। ऐसे लोगों की सहूलियत के लिए सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड में कर दिया गया है। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक्सीडेंटल मरीजों के इलाज की व्यवस्था है। इसके अलावा यहा इमरजेंसी मेडिसिन, कार्डियोलॉजी व फेफड़ा रोग विभाग में इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। इस तरह काल्विन अस्पताल में भी इमरजेंसी ओपीडी चलती रहेंगी। यहा डॉक्टरों को अलग-अलग शिफ्ट में लगाया गया है। कोविड अस्पताल होने के कारण बेली अस्पताल में इमरजेंसी सेवा नहीं चलेंगी।

Exit mobile version