
महानगर अध्यक्ष द्वारा स्वच्छता के प्रभारियों का किया गया अभिनंदन
( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के द्वारा स्वच्छता के प्रभारियों का किया गया अभिनंदन इस अवसर पर उन्होंने कहा की हमारा देश का वातावरण सुंदर स्वच्छ एवं श्रेष्ठ बने इसके लिए हमारे सफाई कर्मी अपना कार्य समर्पण भाव से करता है जिस प्रकार से देश के हमारे सैनिक हम सब की सुरक्षा के लिए सरहदों पर खड़े होकर देश के दुश्मनों से लड़ाई लड़ता है ठीक उसी प्रकार से हमारे सफाई कर्मी समाज के अंदर रहने वाले सभी लोग स्वस्थ रहें और वह बीमार ना होने पाए इसके लिए हम सभी की प्राणों की सुरक्षा के लिए पूरे समर्पण भाव से समाज की सेवा करता है और आगे कहा कि काम के प्रति समर्पण ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है इसीलिए देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इनकी सेवा भाव को देखकर सफाई कर्मी के स्थान पर स्वच्छता का प्रहरी के नाम से संबोधित करके उनका मान सम्मान बढ़ाने कार्य किया है और इनके कार्य को सर्वश्रेष्ठ की संज्ञा दी है l कार्यक्रम का संचालन श्री टी एन दीक्षित जी ने कि
अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सफाई नायक श्री शैलेंद्र जी स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमती पूजा शर्मा जी, गिरि बाबा ,बृजेश मिश्रा ,राजेश केसरवानी , सुभाष वैश्य, गिरजेश मिश्रा मनीष केसरवानी राजेश सिंह ,विवेक मिश्रा, आयुष अग्रहरी, गया निषाद, मुकेश लारा ,हिमालय सोनकर, अभिषेक सोनकर आयुष अग्रहरी आदि स्वच्छता के प्रहरी उपस्थित रहे।