
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।थाना कर्नलगंज की पुलिस तथा एसओजी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के जुर्म में कुल 06 कुल लोगो को आज हिरासत में लिया वहीँ मालफड़ से करीब सतरह हजार रूपये व तलासी में 1260 तथा तास के 52 पत्ते बरामद किया गया।डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी नगर दिनेश कुमार सिंह तथा सीओ नगर चतुर्थ सुधीर कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व क्षेत्र में मामूर थाने के दरोगा अशोक कुमार एसओजी नारकोटिक्स उ०नि० महाबीर सिंह व उ०नि०साइबर सेल प्रिन्स दीक्षित मय पुलिस द्वारा इंडियन प्रेस चौराहे के पास नगर निगम स्टोर से दबिश देकर जुआ खेलते हुए शिवदत्त सलोरी,राना प्रताप गोविंदपुर,अजय कुमार शिवकुटी, राज कुमार सलोरी शुक्ला मार्केट, उदय प्रताप कौनुआ तथा राम प्रताप एलआईजी 231गोविंदपुर प्रयागराज को दबोचा गया पुलिस टीम की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।