इलाहाबाद। आज फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव हेतु भाजपा के प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने जनपद न्यायालय में भ्रमण करके अधिवक्ता बन्धुओं से भेंट किया।
उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।
उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें जनता का समर्थन विकास के नए द्वार खोलेगा।