
उप मुख्यमंत्री श्केशव प्रसाद ने कुंभ कलश का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महानगर प्रयागराज चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में माननीय मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के द्वारा नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह जी एवं संगठन महा मंत्री श्री सुनील बंसल जी का स्वागतम अभिनंदन किया गया इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने कुंभ कलश का प्रतीक चिन्ह एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जीने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि संगम की पावन धरती पर भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं की ओर से आप का हम स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं और जिस प्रकार से महानगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल संस्थान अलोपीबाग बाग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पार्क बालसन चौराहे पर एवं एजी ऑफिस चौराहे पर और कार्यक्रम स्थल प्रयाग इन अशोक नगर में दिव्य एवं भव्य माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनंदन किया इसके प्रति कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन अग्रवाल सिंह जी ने कहा कि कि मां गंगा यमुना सरस्वती जी की पावन धरती को मैं नमन करता हूं और जिस प्रकार से प्रयाग राज महानगर के कार्यकर्ताओं ने हमारा स्वागत किया है जिसका सदैव ऋणी रहूंगा । स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रुप से माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य , कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन वाजपई विक्रमा जीत मौर्य पूर्व विधायक दीपक पटेल महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता रणजीत सिंह जी देवेश सिंह ,बृजेश मिश्रा, ,राजेश केसरवानी अजय अग्रहरि बबलू केसरवानी आशीष जायसवाल एवं आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।