भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं व्यापारी: नंदी

गुंडों और माफियाओं की आई शामत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपनों के साथ अपनों की बात मुहिम के तहत लगातार दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को सोराव, हरिसेनगंज, मऊ आईमा के छोटे-छोटे बाजारों में भ्रमण किया. जहां व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया एक मंत्री ने कहा कि व्यापार व अन्य व्यस्तता के कारण और लोग अपनी बात ऊपर तक नहीं पहुंचा पाते इसलिए लोगों की समस्याएं सुनने के लिए लोगों के बीच पहुंचे हैं कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का उत्साह बढ़ा है व्यापारी खुल कर व्यापार कर रहे हैं अब उन्हें गुंडों वासियों से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रदेश सरकार माफियाओं को जेल की हवा खिला रही है व्यापारियों और लोगों ने अपनी समस्याएं कैबिनेट मंत्री के सामने रखी जिस पर कैबिनेट मंत्री ने तत्काल अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं का निराकरण कराया।

Exit mobile version