
मंत्री नंदी और महापौर ने एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
विधायक निधि से शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य
कैबिनेट मंत्री व महापौर ने लोगों के घर जाकर की मुलाकात
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने लोकार्पण किया। विधायक निधि से कराए गए कार्यों की वजह से नगर निगम प्राथमिक पाठशाला साउथ मलाका के साथ ही कई गलियों का भी कायाकल्प हुआ.
विधायक निधि से कराए गए इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
साउथ मलाका नगर निगम प्राथमिक पाठशाला में चहारदीवारी एवं अन्य आंतरिक कार्य 11.10 लाख, विद्यार्थियों के लिए कुर्सी टेबल झूला आदि की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य 8.73 लाख, खुशहाल पर्वत पुष्पांजलि स्वीट से आगे तक सीसी मार्ग निर्माण कार्य 8.04 लाख, खुशहाल पर्वत गांधी पार्क के पास नाली एवं सीसी मार्ग निर्माण कार्य 10.47 लाख, खुशहाल पर्वत सुधीर कुशवाहा के कैसे डब्ल्यू चड्ढा के घर होते हुए अग्रवाल के घर तक सीसी कार्य निर्माण कार्य 6.55 लाख, रानी मंडी में प्रवेश गुप्ता ननका के घर से सीसी कार्य एवं नाली निर्माण 3.00 लाख, रानी मंडी में न्यू शिवा मेडिकल स्टोर से रामबाबू केसरवानी के घर तक इंटरलॉकिंग व सीसी कार्य 11.31 लाख, महाराज नारायण चड्ढा पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य 10.60 लाख, बलुआघाट बाबा जी का बाग में नाली एवं इंटरलॉकिंग कार्य 4.97 लाख, सदियापुर में नाली व इंटरलॉकिंग कार्य 8.64 लाख, जीरो रोड श्री हाटकेश्वर नाथ जी मंदिर के सामने पटरी पर रंगीन इंटरलॉकिंग एवं ट्री गार्ड की स्थापना का कार्य 2.61 लाख, निषादराज पार्क करेलाबाग की चारदीवारी एवं सौंदर्यीकरण का कार्य 20.55 लाख, बादशाही मंडी में इलाहाबाद इंटर कॉलेज के पीछे पार्क की चारदीवारी रेलिंग बेंच एवं अन्य सुंदरीकरण का कार्य 4.75 लाख, बादशाही मंडी में पार्क में स्टील रेलिंग का कार्य 1.75 लाख.
विधायक निधि से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री व महापौर ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की, हालचाल लिया. साउथ में मलाका में राकेश कुमार जैन के आवास पर, रानी मंडी में भाजपा नेता रामजी केसरवानी और मुन्ना जी पुरवार के आवास पर, धीरज साहू के आवास पर, प्रवेश गुप्ता के आवास, सोनी सेठ जी के आवास, सुधीर कुशवाहा जी के आवास, अतरसुइया में राजेश कुमार गुप्ता के आवास, गोलपार्क अतरसुइया में शरद अग्रवाल के आवास, सदिया पुर में मुकेश श्रीवास्तव के आवास, करेलाबाग में श्याम निषाद के आवास पर लोगों से मुलाकात की.जीरो रोड हाटकेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर अनिल केसरवानी, मनोज मिश्रा, रणविजय सिंह, जयप्रकाश, विवेक सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, राजेश अग्रवाल, धीरज नगर, पंकज गुप्ता, सुमित वैश्य, निखलेश हेला, शिवम् सक्सेना आदि मौजूद रहे।