भाजपा हर मुद्दे पर फेल, सपा की सरकार में सभी को मिलेगा न्याय – नरेश उत्तम पटेल

 

शिक्षा मित्रों, बेरोजगारों, वित्त विहीन शिक्षकों को न्याय के साथ पुरानी पेंशन की होगी बहाली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने मेजा के भड़ेवरा में अपने स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, नौजवानों की हालत बदतर हो चुकी है और भाजपाई अलग ही राग अलाप रहे हैं l उन्होने स्नातक एम एल सी चुनाव में सपा उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव को जिताने की अपील करते हुए कहा कि सपा ही ऐसी अकेली पार्टी है जो शिक्षा मित्रों, बेरोजगारों, वित्त विहीन शिक्षकों को न्याय दिलाने एवं पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए कटिबद्ध है l
समारोह मे मौजूद पार्टी जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी उम्मीदवार डाक्टर मान सिंह को जिताने के लिए हम सभी को पूरी शिद्दत से जुट जाना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए कहा कि देश और समाज हित के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। स्वागत समारोह का आयोजन युवा नेता हिमांशु कुमार सिंह ने किया और संचालन भोला पाल ने किया। इस समारोह मे पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह,जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, भोला पाल, अमित यादव, पंकज यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version