
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा महानगर के द्वारा कीटगंज सिविल लाइन मंडल के सभी मत केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने कहा कि यह चुनाव पढ़े-लिखे मतदाताओं का है इसलिए हम सभी को संगठनात्मक रचना के आधार पर पूरे योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ना होगा जितना होगा निश्चित रुप से लगभग छह महीनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव को लेकर मतदाता बनाने का कार्य किए उन्हीं मतदाताओं को 1 दिसंबर को उनके मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए जनसंपर्क के माध्यम से प्रेरित करते हुए भाजपा प्रत्यासी डॉ यज्ञ दत्त शर्मा को जिताने का कार्य करेंगे और योजना के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मतदाता सम्मेलन का आयोजन करेगी जिसमें भाजपा के प्रत्याशी डॉ यज्ञ दत्त शर्मा जी के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की उपलब्धि एवं भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार उपलब्धियों के बारे में बता कर उनसे समर्थन की अपील करेंगे
बैठक में मुख्य रुप से काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान ,श्रीमती ममता दिवेदी, श्री कुंज बिहारी मिश्रा, भोलानाथ तिवारी , श्रीमती हमीदा बानू, राजेश केसरवानी, श्याम चंद्र हेला, मनोज मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडे ,आभा दिवेदी ,शैलेंद्र दिवेदी, संजीव साहू, हिमालय सोनकर ,अभिषेक सोनकर, राघवेंद्र मिश्रा ,रेखा यादव ,प्रमोद पांडे ,ज्वाला जैसल ,संभू नाथ सिंह, हरीश पासवान, अंजली सिंह उदय शुक्ला आदि उपस्थित रहे