भाजपा मतदाता सम्मेलन 25 नवंबर से

(गणेश केसरवानी) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद झांसी स्नातक विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी खुल्दाबाद मंडल के तत्वाधान में आयोजित इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ यज्ञदत्त शर्मा के समर्थन में इलाहाबाद डिग्री कॉलेज बेनीगंज की पोलिंग सेंटर की बैठक में चुनाव तैयारियों की चर्चा करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विभिन्न विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले मतदाता बंधुओं को एकत्रीकरण करने हेतु भारतीय जनता पार्टी 25 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक मतदाता सम्मेलन का आयोजन करेगी जिसमें मुख्य रुप से मतदाता केंद्रों पर रहने वाले सभी मतदाता बंधुओं को आमंत्रित कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को बताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को और अपने प्रत्याशी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा जी के द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि को हमें उन तक पहुंचाना है इसके लिए हमें मतदाता सूची को लेकर मतदाताओं के पास आमंत्रण पत्र लेकर जाना होगा जिससे कि वह हमारे सम्मेलन में आ सके और 1 दिसंबर को हमारे प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा जी को अपना बहुमूल्य मत प्रदान कर उन्हें भारी बहुमत से विजई बना सके। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद चंद्र भूषण सिंह जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से ज्ञानेश्वर शुक्ला राजेंद्र मिश्रा विवेक अग्रवाल वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी सुभाष वैश्य गौरव गुप्ता श्याम प्रकाश पांडे टी एन दीक्षित मुकेश लारा अभिषेक सोनकर रजत सोनकर पार्षद अमन बलेचा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version