अतीक ने मुस्लिम समुदाय से मांगा आशीर्वाद कहा- उप चुनाव में अखिलेश का टूटेगा घमंड

इलाहाबाद। फूलपुर का उप चुनाव भले ही कांग्रेस और सपा लड़ रही हो लेकिन अभी तक की स्थिति में अतीक अहमद भाजपा को टक्कर देते हुए दिख रहे है। अतीक अहमद भले ही देवरिया जेल में बंद है लेकिन उनकी पत्नी और बड़े बेटे प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।

आज भी अतीक अहमद की पत्नी शाईस्ता परवीन ने फूलपुर संसदीय सीट वाले कई इलाको में तूफानी दौरा किया और लोगो के घरो में जाकर अतीक अहमद द्वारा जारी अपील और गुहार का पमलेट लोगो को देते हुए आशीर्वाद मांगा। अपील के इस पमलेट में सामने के पेज पर अतीक को सलाखों के पीछे बंद दिखाया गया और अंदर के पेज में अतीक ने लोगो से खास कर मुस्लिम समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा की अखिलेश यादव को मुसलमनो की कोई परवाह नहीं है और उन्हें अखिलेश ने जानबूझ कर पार्टी पार्टी से अलग थलग किया।

अतीक के इस पम्पलेट में कहा गया कि अखिलेश के इसी घमंड को तोड़ने के लिए वो चुनाव लड़ रहे है।

अतीक ने साफ़ किया की सपा के लोग जानबूझ कर मुस्लिमो को गुमराह कर रहे है की वो भाजपा को फायदा पहुंचने को चुनाव लड़ रहे जबकि ये सारासर गलत है।

अपील में अतीक आगे लिखते है की वर्तमान सरकार उन्हें लगातार परेशांन कर रही है और एक के बाद एक लगातार मुकदमे दर्ज किये जा रहे है इसलिए लोगो को समझना होगा की वोट किसे देना है।

उन्होंने ये भी लिखा की सरकार की कार्यवाही से सारे बैंक खाते सीज किये गए इसलिए माली हालत भी कमज़ोर है लिहाज़ा जो मेरा समर्थक दिखे उसकी मदद करे।

अतीक की इस गुहार का पम्पलेट आज बेली इलाके में बांटा गया और लोगो ने भी अतीक का साथ देने का वायदा किया।

उधर अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर अहमद ने गंगा पार इलाके में लोगो से मुलाकात की और अपने अब्बा के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर उमर ने सोराव में सभा करके लोगो को भाजपा सरकार को मुस्लिम विरोधी बता कर अखिलेश यादव पर भेद भाव करने का आरोप भी लगाया ।

इसके आलावा आज अटाले के इस्लामिया चौराहे पर भी अतीक की पत्नी और बेटे ने सभा करके लोगो से वोट देने की अपील की। इस्लामिया चौराहे की सभा में काफी भीड़ उमड़ीऔर सभी ने उमर के भाषण को गहनता से सुना कुलमिलाकर चुनाव दिलचस्प हो रहे हैं।

Exit mobile version