नहीं बिका एक भी टिकट, ट्रेन निरस्त

साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रेलवे प्रशासन ने 09065 सूरत-छपरा सुपरफास्ट क्लोन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव सूरत से चलने वाली 09065 में 23 नवंबर से प्रभावी होंगे। उधर, उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रविवार को स्पेशल ट्रेन चलाई जानी थी। लेकिन, प्रचार प्रसार के अभाव में एक भी टिकट नहीं बिकने की वजह से यह ट्रेन निरस्त करनी पड़ गई। परीक्षा छूटने के बाद छात्रों की भीड़ बस अड्डों पर पहुंचने लगी। इसलिए अतिरिक्त बसें लगाकर उन्हें रवाना किया गया।
09065 सूरत-छपरा सुपरफास्ट के समय में बदलाव किया गया है। सूरत से सुबह 08:30 बजे चलने वाली यह गाड़ी भुसावल, इटारसी, जबलपुर होते हुए प्रयागराज छिवकी आने वाली गाड़ी 03:05 बजे के बजाय अब 03:30 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद वाराणसी जौनपुर होते हुए दोपहर 02:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रविवार को प्रयागराज संगम से लखनऊ के लिए ट्रेन चलाई जानी थी। लेकिन, एक भी टिकट की बिक्री न होने से ट्रेन निरस्त कर दी गई।

Exit mobile version