
माघ मेला 2021: मेला प्रशासन व विभागों ने शुरू की तैयारियां
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला 2021 संपन्न कराने के लिए मेला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से टेंडर भी निकाले जा रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से माघ मेला में काम कराने के लिए इस बार 4.27 करोड़ रुपए खर्च का अनुमानित बजट मेला प्रशासन को भेजा है। इस बजट से सिंचाई विभाग कटान रोकने, गहराई बढ़ाने और जेटी का निर्माण कराने सहित कई कामों को कराएगा। सिंचाई विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता ने बताया कि माघ मेला की तैयारियों में सिंचाई विभाग की ओर से अनुमानित खर्च का प्रोजेक्ट तैयार कर प्रशासन मेला प्रशासन को भेजा जा चुका है। काम कराने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर टेंडर खोलकर जिम्मेदार ठेकेदारों से मेला का काम शुरू करा दिया जाए। कटान तेज होने के कारण मेला की तैयारियां लगातार प्रभावित हो रही है ,जिस को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग को काम में तेजी लाने का निर्देश मेला प्रशासन की ओर से दिया गया।