श्री रामानुज नगर प्रबंधन समिति आचार्य बाड़ा प्रयागराज की बैठक संपन्न

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री रामानुज नगर प्रबंधन समिति आचार्य बाड़ा प्रयागराज कि उक्त सभा बैठक श्री मदन मोहन मंदिर बड़ा खटला में समिति के अध्यक्ष श्री स्वामी रामेश्वराचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्ताव विगत वर्षों की संपुष्टि की गई।

सभा में प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया गया एवं कहा गया कि विगत 40 वर्षों से आचार्य बाड़ा का संचालन श्री रामानुज नगर प्रबंधन समिति प्रयागराज करती आ रही है, यह समिति सहायक रजिस्ट्रार चिटफंड से रजिस्टर्ड है, एवं समिति में आचार्य बाड़ा के वरिष्ठ धर्माचार्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी है , जिसमें अध्यक्ष श्री स्वामी रामेश्वराचार्य जी, उपाध्यक्ष स्वामी श्री धराचार्य जी, कोषाध्यक्ष श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी, प्रभारी मंत्री अखिलेशाचार्य जी एवं अन्य पदाधिकारी एवं प्रभारी मंत्री हैं।
कुछ ऐसे तत्व समाज में सम्मिलित हुए हैं जो कि समिति की परंपरा एवं मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं, आचार्य बाड़ा की परंपरा एवं मर्यादा रही है कि मेला प्रशासन द्वारा समिति को भूमि प्रदान की जाती रही है और समिति द्वारा अपने आचार्य बड़ा के चिन्हित एवं सेवाभावी मठाधीशों को भूमि आवंटित की जाती है।
ऐसी परंपरा को तार-तार करते हुए विगत 2 वर्षों से कुछ लोगों के द्वारा परंपरा एवं मर्यादा को खंडित करते हुए समाज को विखंडित करने का कुत्सित प्रयास के साथ-साथ मेला प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा जमीन बंटवायागया है।
बैठक में जिसकी घोर निंदा एवं भर्त्सना की गई साथ ही यह संकल्प लिया गया है कि समाज विद्वेष फैलाने वाले एवं आचार्य परंपरा की मर्यादा को समाप्त करने वाले व्यक्तियों को बेनकाब करते हुए नियमानुसार विधि मान्य श्री रामानुज नगर प्रबंधन समिति आचार्य बाड़ा प्रयागराज मेला प्रशासन 40 वर्षों के इतिहास परंपरा को कायम रखते हुए जमीन को प्राप्त कर श्री रामानुज नगर प्रबंधन समिति आचार्य बाड़ा के अपेक्षित संतो को भूमि वितरण करेगी आम सभा में श्री कौशल प्रसाद शुक्ल का सभी प्रकार की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया उनका रामानुज नगर प्रबंध समिति आचार्य बाड़ा प्रयागराज से निम्न रही। महन्त सुदर्शनाचार्य महंत पुरूषोत्तमाचार्य महंत विष्णुप्रपन्नाचार्य महंत लीलाधराचार्य महंत संकर्षणाचार्य महंत देवनायकाचार्य महंत लालबाबा महंत रानी मंदिर विष्णुप्रपन्नाचार्य महंत कुलशेखराचार्य महंत सारंगधराचार्य महंत रामानुजाचार्य महंत श्रीनिवासाचार्य महंत पराकुशाचार्य एवं विशिष्ट धर्माचार्य एवं जगतगुरू संत महंत आदि सैकड़ों धर्माचार्य तथा वरिष्ठ समाजसेवी फूलचंद दुबे आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Exit mobile version