स्नातक चुनाव में जी जान से जुटें कांग्रेसी- अजय सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।कांग्रेस ने इलाहाबाद- झांसी स्नातक क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर मतदाताओं से सम्पर्क करने का निर्णय लिया है । शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रत्याशी अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का जोश भरते कहा कि वे वोटर लिस्ट के जरिये मतदाताओं को बूथ तक ले जाने में सहयोग करें। जीत का दावा करते उन्होनें कहा कि पार्टी जन स्नातक को चुनाव का महत्व समझा कर वोट के लिए निकालें। चुनाव को लेकर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है । बूथों की जिम्मेदारी भी दी गयी। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने किया। गंगापार अध्यक्ष राम किसुन पटेल, किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, मुकंद तिवारी, तस्लीम उद्दीन, अल्पना निषाद, अशोक सिंह, जिया उबेद,रंजन कुमार, डा0पूनम सिंह,राजेश राकेश, प्रदीप द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव, जावेद उर्फी, नयन कुशवाहा,हसीब अहमद,राज कुमार शुक्ला,अनिल श्रीवास्तव,इरशाद उल्ला, कामेश्वर सोनकर, सिब्तैन बबलू, नागेशवर मिश्रा, अंजुम नाज,शकील अहमद आदि थे।

Exit mobile version