14 विवाह घर संचालकों पर एफआईआर दर्ज
( आनंत पांडे ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। सीजन की पहली लगन के मौके पर कोरोना का असर दिखाई दिया। पहले दिन बारातों में कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ तो कहीं पर नियम तोड़ जमकर भीड़ बुलाई गई। जिला प्रशासन ने 14 विवाह घर संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादियां शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमण के कारण प्रशासन ने अधिकतम 100 लोगों को शादियों में बुलाने की अनुमति जारी की है। नियम का उल्लंघन करने पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी के आदेश पर 14 विवाह घर संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि यहां पर निर्धारित मानकों के अधिक लोग मौजूद थे। चेहरे पर मास्क भी नहीं था। डीएम के निर्देश पर सभी एसीएम की टीम को रवाना किया गया था। जिन 14 स्थानों पर नियम का उल्लंघन किया गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं तमाम जगह मानक का लोगों को पालन भी किया।



