अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

भारतगंज चौकी प्रभारी बिनय कुमार सिंह को मिली सफलता

माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी प्रभारी भारतगंज विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। शुक्रवार को नहवाई चौराहे से 50 मीटर दूरी माण्डा रोड स्टेशन की तरफ गांव नहवाई से अभियुक्त रविशंकर पांडेय उर्फ़ धुरहू पुत्र शिवरक्षा पांडेय निवासी अछोला थाना माण्डा को 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया,मामले में चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र में अवैध कारोबार कतई किसी भी हाल में नहीं चलने दिया जाएगा,पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है जल्द ही अवैध कारोबार करने वाले सलाखों के पीछे होगे

Exit mobile version