इस जन्मदिन पर सदा की तरह समाजसेवा करूंगा- तनवीर ज़ैदी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। फ़िल्म अभिनेता तनवीर ज़ैदी का जन्मदिन 1 दिसम्बर है। वह अपने जन्मदिन पर कुछ नया कर के उसदिन को यादगार बनाने का प्रयास अवश्य करते हैं और इसबार भी वह कुछ विशेष करते हुए उसी परम्परा को आगे ले जाएंगे ।

 

तनवीर ज़ैदी टेलीफोनिक वार्ता में कहते हैं, ” इस पैंडेमिक कोरोना काल में कुछ नया तो नहीं कर सकूंगा , पिछले 12 वर्षों में पहली बार ऐसा होगा जब मैं शूटिंग नहीं कर रहा होऊंगा । हर वर्ष फ़िल्म/टीवी के सेट पर रहने के बावजूद कुछ ज़रूर करता था लेकिन शायद इसबार ऐसा कुछ नहीं कर सकता, फिलहाल इरादा यह है कि 1 दिसम्बर को घर पर रहकर परिवार के साथ केक काटूंगा , कुछ समाज सेवा भी करूँगा हमेशा की तरह किन्तु समाज सेवा की तस्वीरें क्लिक करके प्रचारित करने का शौक़ नहीं है और न कभी ऐसा शौक़ था , इसलिए इसपर चर्चा नहीं करूंगा।” “कोरोना महामारी के कारण बहुत सारे कलाकारों को अवसाद का शिकार बनते देखा गया है, आप अपने सम्बन्ध में क्या कहेंगे?” मैंने जानना चाहा ।प्रसिद्ध अभिनेता तनवीर ज़ैदी कहते हैं, “जी, आपने ठीक कहा, एक अभिनेता या कोई भी कलाकार, लेखक आमतौर पर अधिक संवेदनशील होता है और उसपर आसपास के वातावरण का गहरा प्रभाव पड़ता है, इस कोरोना महामारी का भी अन्य लोगों की तरह मुझपर भी बुरा प्रभाव पड़ा है, अच्छा यह है कि मैं परिवार के साथ हूँ और इसीलिए अप्रिय वातावरण में भी मैंने खुदको सम्भाल लिया , फिर मैं आशावादी व्यक्ति हूँ, उम्मीद करता हूँ कि बहुत जल्द ही यह बुरा समय समाप्त होगा, सभी की तरह मुझे भी वैक्सीन का बेसब्री से इंतज़ार है ।”

Exit mobile version