
( आनंत पांडेय )प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज पार्टी कार्यालय पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी ने स्थापना दिवस को जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया व पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम की अध्यता वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर पंकज पांडेय की द्वारा हुई,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अमित पांडेय ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया सभी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को देखें और उसे जिला स्तर पर समझाने का कार्य करे । इस अवसर पर पार्टी के कोषाध्यक्ष बाँके बिहारी तिवारी, छात्र नेता आशु शुक्ला शिवम्,धर्मेंद्र प्रजापति,जितेंद्र सिंह,शिवेंद्र सिंह,रवि कुमार,अमित पांडेय,संदीप गुप्ता,मनीष पांडेय,आदि शामिल थे