माण्डा में चार क्रय केंद्र लेकिन सिर्फ़ एक पर धान की ख़रीद

 

चार की जगह एक क्रय केंद्र से धान की जारही खरीद किसान परेशान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा धान की खरीद के लिए क्षेत्र में बनाए गए चार क्रय केंद्र में तीन क्रय केंद्रों पर ताला लगा होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय किसानों के धान की फसल पककर तैयार है। क्षेत्रीय किसानों की सुविधा के लिए क्षेत्र में कुल चार क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिसमे क्षेत्रीय विपड़न कार्यालय माण्डा खास सहित पियरी जमोखर आहोपुर गांव में क्रय केंद्र की स्थापना प्रशासन द्वारा की गई है। किसानों का आरोप है की पियरी जमोखर आहोपुर गांव स्थित तीनों क्रय केंद्र के प्रभारी मौके पर नही मिलते। जिसके चलते नजदीकी केंद्र को छोड़कर. माण्डा खास स्थित क्षेत्रीय विपड़न कार्यालय के क्रय केंद्र पर जाना पड़ता है। दूसरी तरफ माण्डा खास स्थित क्रय केंद्र पर धान से लदे ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी हुई है। धान बेचने के लिए एक से दो दिन केंद्र के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। मामले क्षेत्रीय विपड़न अधिकारी अरबिंद कुमार ने बताया की रविवार तक कुल दो हजार कुंटल धान की खरीद की जा चुकी है। शासन द्वारा 17 हजार कुंटल धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीददारी होने के 72 घंटे के भीतर किसानों के रुपये का भुगतान उनके खाते में किया जा रहा है। राइसमिल संचालकों क्रय केंद्र से समय पर धान नही ले जा रहे है। जिससे क्रय केंद्र पर धान की बोरियों के रखरखाव सहित खरीदारी करने में असुविधा खड़ी हो गई है।

Exit mobile version