प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कार से चोरों ने दुल्हन के करीब तीन लाख के गहने उड़ा दिए। रात में जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची जांच में जुटी हुई है लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लग पाया है। राजापुर इलाके के रहने वाले सुरेश कुमार की बेटी की शादी के लिए सिविल लाइंस में एक गेस्ट हाउस को बुक कराया गया था। बारात वाराणसी से आई हुई थी। गेस्ट हाउस में द्वारचार के दौरान जब गहनों की जरूरत हुई तो घर का एक सदस्य कार से गहने निकालने गला। डिक्की खोलकर देखा गया तो गहनों वाली अटैची गायब थी। गेस्ट हाउस के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही थी लेकिन देर रात चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।