एसएसएल हॉस्टल की बाउंड्री तोड़ी पीडीए ने तेज किया सड़क चौड़ीकरण का काम

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सड़क चौड़ीकरण का काम तेज कर दिया है। चौड़ीकरण से पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कटरा मार्ग पर इविवि के सरसुंदरलाल (एसएसएल) छात्रावास की करीब पचास मीटर बाउंड्री रविवार की देर रात तोड़ दी गई। पीडीए की ओर से पूर्व में ही यहां लाल निशान लगाया जा चुका था। सोमवार को छात्रों ने इसे लेकर विवि प्रशासन के समक्ष विरोध भी दर्ज कराया।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर की पंद्रह सड़कों का चौड़ीकरण का काम किया जाना है। इसके तहत कटरा मार्ग का भी चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इस मार्ग की सड़क फोर लेन की तर्ज पर चौड़ी की जानी है। पीसी बनर्जी छात्रावास केपास बनाए गए नए भवन की बाउंड्री भी इसकी जद में है। विज्ञान संकाय के भवन का भी कुछ हिस्सा अतिक्रमण की जद में आ रहा है। विकास प्राधिकरण की ओर से विवि प्रशासन को स्वयं भी अतिक्रमण हटाने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर की पंद्रह सड़कों का चौड़ीकरण होना है। इसमें मिशन रोड, लोहिया रोड, पन्ना लाल रोड, स्ट्रेची रोड और तेज बहादुर सप्रू मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही चौड़ीकरण का काम शुरू कर दियर है। पन्नालाल रोड पर विरोध के बाद अतिक्रमण हटाने का काम बंद कर दिया गसा था। यहां अतिक्रमण हटाने का करीब 75 प्रतिशत भाग बचा हुआ है। पीडीए उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने सभी सड़कों के चौड़ीकरण का काम जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है।

Exit mobile version