
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन की गूंज दिल्ली से लेकर हरियाणा और पंजाब सहित अन्य राज्यों में अब बढ़ता जा रहा है। एक ओर किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं तो दूसरी तरफ बुधवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने किसानों के समर्थन में बहुगुणा मार्केट चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास एक्टर होकर सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा की मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिये नये कृषि कानून को लागू करने पर अड़ी है। यूपी कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य मुकुन्द तिवारी का कहना था भारत कृषि प्रधान देश हो के बावजूद मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान खेत और खलिहान रोने पर मजबूर है।
प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा की अन्नदाताओं के हित मे केन्द्र सरकार अपना हट छोड़कर नये कृषि कानून को वापस ले।
प्रदर्शन करने वालो में: मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, मकसूद रिज़वी, नसीम हाशमी, विजय श्रीवास्तव, परवेज़ राजू, विकास मिश्रा, नुरुल कुरैशी, मो०खालिद, रिंकू तिवारी, अब्दुल शकूर, दीपचंद्र शर्मा, महताब खान समेत आदि लोग मौजूद थे