
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी मंगलवार को चेकिंग में निकले धोबी घाट पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी पर लगे 6 पुलिसकर्मी मोबाइल पर व्यस्त थे।
कोई फोन से बात कर रहा था तो कोई सोशल मीडिया पर अपडेट करने में लगा था। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई और सभी का मोबाइल जब्त कर लिया।
डीआईजी ने बताया कि इनके खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है। दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। सभी को चेतावनी दी गई है कि ड्यूटी के दौरान सतर्क रहें। मोबाइल पर लगे न रहे।
शाम को डीआईजी ने शाहगंज थाने का निरीक्षण किया। पहरा ड्यूटी पर लगी महिला सिपाही से पूछताछ की। इसके अलावा साफ-सफाई और कोविड 19 हेल्प डेस्क चेक किया। वहीं खुल्दाबाद पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दुकानों और रेस्टोरेंट्स के बाहर पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया।