महिला व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक संम्पन्न हुई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महिला व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक प्रयागराज मंडल की प्रभारी रीटा सोढी के आवास पर संगठन की मजबूती पर चर्चा, और प्रयागराज शहर में, ब्यूटी पार्लर, ब्यूटीक, के अलावा अन्य व्यापार से जुड़ी महिलाओं को जोड़ने के लिए मजबूती से विचार किया गया जिसके लिए प्रयागराज शहर को तीन भागों में बांटा गया शहर उत्तरी विधानसभा के लिए मंडल की उपाध्यक्ष लक्ष्मी बहुगुणा, शहर दक्षिणी विधानसभा के लिए काजल कैथवास, शहर पश्चिमी विधानसभा के लिए लक्ष्मी केसरवानी जी को प्रभारी बनाया गया है महिला पदाधिकारी इनके नेतृत्व में कार्य करेंगे बैठक का संचालन शहर की संगठन मंत्री श्रीमती मीनू देवी ने किया बैठक में प्रमुख रूप से, स्मृति श्रीवास्तव, हिना खान, अपूर्व चंद्रा, मीना राय ममता द्विवेदी, माया पांडे लता उपाध्याय, पूनम द्विवेदी, पूजा द्विवेदी, मुनमुन अधिकारी, मनीषा मिश्रा, सरोज देवी, ममता प्रजापति के अलावा पदाधिकारी मौजूद रही।

Exit mobile version