792 ग्राम पंचायतों को मिलेगी खेल किट

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग दल की ओर से ग्राम पंचायतों में खेल किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में इस बार 792 ग्राम पंचायतों में युवाओं के खेलने के लिए किट उपलब्ध कराई जाएगी। 15 दिनों के भीतर सभी ग्राम पंचायतों में शासन से आदेश आने के बाद ब्लॉकस्तर पर वितरित कर दिया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कर ली गई है। शासन से निर्धारित तिथि आने के बाद वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस किड में वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन आदि खेल के उपकरण रहेंगे।

Exit mobile version