एसएसपी प्रयागराज ने थाने का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने आज थाना कोतवाली, करैली का औचक निरीक्षण किए।निरीक्षण दौरान थाने की ब्यवस्थाओ की जाँच पड़ताल की साथ ही महिलाओं से जुडी शिकायतो को लेकर काफी गंभीर दिखे और कहा की शिकायतो के निस्तारण में लापरवाही बरतने कर्मियों की खैर नहीं।

जनपद प्रयागराज के थाने की ब्यवस्थाओ को चुस्त एवं दुरुस्त करने तथा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने हेतु इन दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रयागराज थानो का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।बिना सुचना के थाना करेली का निरीक्षण करने पहुंच गये। अचानक कप्तान को देख सभी पुलिकर्मी तेजधावक के रूप दौड़ना शुरू कर दिया । वे कार्यालय में पहुँचे वहाँ अभिलिखो के रख रखाव व महिला हेल्पडेस्क,साफ सफाई अन्य ब्यवस्था प्रबंधनों की जाँच पड़ताल की जहा भी कमिया रही सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिए।महिलाओ से जुडी शिकायतो में त्वरित कार्यवाही का फरमान सुनाया इस मौके पर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version