माघ मेला में आएंगे शंकराचार्य स्वरूपानंद

( आनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण काल के बीच होने वाले 2021 के माघ मेले में द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती प्रयागराज आएंगे।

मेले के दौरान प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए मौनी अमावस्या के पर्व पर त्रिवेणी में डुबकी भी लगाएंगे। शंकराचार्य के प्रतिनिधि व मनकामेश्वर मंदिर के आचार्य स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि पीठ की जमीन व सुविधा के लिए मेला प्रशासन कार्यालय में आवेदन कर दिया है।

स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि सुविधा व जमीन हर बार शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को दी जाती रही है। उधर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की ओर से भी जमीन व सुविधा के लिए आवेदन किया गया है। स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती अपने शिविर में या फिर मनकामेश्वर मंदिर में उस वक्त की स्थिति के अनुसार ही ठहरेंगे।

Exit mobile version