श्रद्धालुओं के लिए खोला गया अक्षयवट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम तीरे किला के अंदर स्थित प्राचीन वृक्ष अक्षयवट का द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। अभी सुबह सात से शाम पांच बजे तक दर्शन की अनुमति है, जबकि जनवरी-2021 में माघ मेला शुरू होने पर दर्शनार्थियों की संख्या बढने की स्थिति में सुबह छह से शाम पांच बजे तक दर्शन करने की अनुमति मिलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र ने बताया कि अक्षयवट का दर्शन हर श्रद्धालु बिना रोक-टोक के कर सकता है। इस बार लग रहे माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व पर अक्षयवट का दर्शन नहीं हो पाएगा। मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, माघी पूर्णिमा व महाशिवरात्रि पर सुरक्षा की दृष्टि से अक्षयवट बंद रखा जाएगा।

Exit mobile version