
(अनुराग शुक्ला ) हिसार (अनुराग दर्शन समाचार )। हिसार के नारनौंद के गाँव पाली में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की शाखा श्री 1008 श्री सिद्ध बाबा अमिगिरी जी महाराज मंदिर परिसर में कोरोना महामारी के खात्मे और विश्व के लोगो की सुख शांति के लिए और किसानों के आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाने के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है । श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत मोहिना नंद गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में कथा प्रारंभ हुई जो 14 दिसम्बर तक चलेगी । कथा वाचक आचार्य नितेश जी हरिद्वार से इस कथा आयोजन में कथा सुनाने आये हैं ।कथा के आयोजन में श्री अमीर पंडित जी, श्री खेमचंद्, इश्वर सैनी, श्री रमेश सुरा, कुलदीप कुम्हार, पप्पू श्री अशोक पंडित जी, पंडित जगन्नाथ कुम्हार, विद्या चौधरी अहम भूमिका निभा रहे हैं ।और हरिद्वार से आए आचार्य नितेश जी भागवत को भक्तो और संतो को सुना रहे हैं । कथा के पहले दिन कथा सुनने आयी महिलाओं ने दिव्य कलश यात्रा निकाली जो पूरे पाली में आकर्षण का केंद्र रही । महन्त मोहिना नंद ने बताया ऐसे धार्मिक आयोजन जन कल्याण के लिए हैं ।