एडीजी और आईजी ने पुलिस आफिस का किया निरीक्षण

( अनुराग शुक्ला ) प्रायागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश आज बुधवार को पुलिस आफिस (एसएसपी कार्यालय) का निरीक्षण किए।इस दौरान उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक प्रायगराज रेंज के0पी0 सिंह तथा डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।उन्होंने पुलिस आफिस की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया ।एडीजी जोन सबसे पहले गार्ड सलामी लिया इसके बाद एडीजी ने पुलिस आफिस में स्थित कोविड हेल्प डेस्क आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक कार्यालय, वाचक कार्यालय, आइजीआरएस सेल, पासपोर्ट सेल शाखाओं का रजिस्टर कार्यालय समस्त शाखाओ का गहनता से निरीक्षण किया वहीँ मौके पर तैनात सम्बन्धित अधिकारियो से पूछ तांछ भी की और सम्बन्धित अधिकारियो एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस मौके पर एसपी समेत कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version