उमरे: खाद्यान्न व उर्वरक की लोडिंग में सुधार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चालू वित्त वर्ष में उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) ने 10.54 मिलियन टन माल ढुलाई की है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.9 लाख टन अधिक है। कोविड -19 के बावजूद 40 फीसदी की वृद्धि और उर्वरक लोडिंग में 5 फीसदी सुधार के मदद से ही प्राप्त की जा सकी है। रेलवे के माध्यम से खाद्यान्न और कृषि से संबंधित अन्य वस्तुओं के परिवहन में वृद्धि, कृषि और संबंधित क्षेत्रों में विकास का एक महत्वपूर्ण संकेत है।
प्रयागराज डिवीजन पर खाद्यान्न और अन्य कृषि से संबंधित सामानों को लोड करने की हालिया उपलब्धि में लगभग 06 वर्षों के अंतराल के बाद इरादतगंज से खाद्यान्न लोडिंग, नैनी से पिछले 1.5 महीनों में 20 खाद्यान्न रेक लोड करना, दादरी से 100 वैगनों में ट्रैक्टरों का लदान, पनकीधाम से 121 वैगनों में नए ट्रैफिक के तहत खाद्यान्न की लोडिंग इत्यादि सम्मिलित हैं। आगरा डिवीजन के व्यापार विकास इकाई के मार्केटिंग प्रयासों के तहत मथुरा से पहली बार 02 मिनी रेक में खाद्यान्न लोडिंग हुई। इसी तरह, झाँसी डिवीजन ने नवंबर-2020 में 1.5 लाख टन टन अनाज लोड किया है जो अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।