सीएचएसएल के तहत 4726 पदों पर भर्तियां

 

एसएससी ने जारी किया अनुमानित पोस्ट का विवरण

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एसएससी की ओर से होने वाली कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा-2020 (सीएचएसएल) में अभ्यर्थियों के लिए अनुमानित पोस्ट का विवरण वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। सीएचएसएल 2020 परीक्षा से केन्द्रीय विभागों में डाटा इंट्री ऑपरेटर (डीईओ), लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेकेट्रीएट असिस्टेंट (जेएसए) एवं पोस्टल असिस्टेंट (पीए) के विविध पदों पर भर्ती की जाएगी।
एसससी की ओर से रिक्तियों के अनुसार 4726 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसके अन्तर्गत एलडीसी-जेएसए के सभी वर्गों में 1538 पदों पर भर्ती की जाएगी। पीए और एसए पद 3181 पद एवं डीईओ के 7 पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां ब्यूरो ऑफ रिसर्च डेवलपमेंट, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, सेन्ट्रल एडमिनेस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल, सीबीआई, विदेश मंत्रालय, सीजीए, सीजीडीए, कस्टम, एक्साइज, फिशरीज, एग्रीकल्चर, कॉर्मस, फोरेंसिंक साइंस इन्फॉरमेशन डिपार्टमेंट, साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, वॉटर रिसोर्स, जल शक्ति, परिवार कल्याण, चुनाव आयोग, रेवन्यू, डीसीएमपीआर, इंटेलिजेंस ब्यूरो, लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, सिविल एविएशन, सीजीसीए, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, संस्कृति विभाग, ऊर्जा विभाग, एनआईए, एमएसएमई, कोस्ट गार्ड में की जाएगी। सीएचएसएल-2020 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021 तक प्रस्तावित है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर है।

Exit mobile version