
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में धर्म रक्षा अर्पण निधि का कार्यक्रम संपन्न हुआ यह कार्यक्रम हिंदू समाज के धर्म के प्रति समर्पण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होता है कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश अंबरीश सिंह ने कहा कि संगठन अपनी स्थापना के बाद से लगातार हिंदू समाज के एकत्रीकरण एवं मान बिंदु की रक्षा के लिए अनवरत कार्य कर रहा है जिसका उद्देश्य हिंदू समाज का उत्थान एवं हिंदू समाज में व्याप्त सभी कुरीतियों को समाप्त करना सामाजिक समरसता का माहौल तैयार करना है संगठन की दृष्टि में हिंदू धर्म एवं संस्कृति सबसे ऊपर है आज संगठन के प्रयास से अनेक सेवा कार्य विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हैं वेद विद्यालय, गौशालाओं का संचालन संगठन के प्रयास से हो रहा है अनेकों रोजगार केंद्र एवं चिकित्सा केंद्र आदिवासी, वनवासी क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर भव्य निर्माण के लिए संगठन का प्रयास सफल हुआ संगठन समय-समय पर हिंदुओं की मान बिंदु की रक्षा के लिए अनेकों अभियान एवं कार्यक्रम चलाता है जिसकी पहचान हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए पूरी दुनिया में बनी है जिसका कार्य दुनिया के 42 देशों में है संगठन के विस्तार से ही हिंदू समाज के सभी समस्याओं का हल संभव है संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं काशी प्रांत में अनेकों एकल विद्यालय, वेद विद्यालय एवं अन्य प्रकल्प के विषय में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार नें सबके समक्ष विस्तार से जानकारी दें एवं आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी इसमें प्रमुख रूप से विमल प्रकाश, रविंद्र मोहन गोयल, डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौर, प्रभा शंकर पांडे, डॉक्टर नीरज अग्रवाल, संजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अशोक मेहता, कृतिका अग्रवाल, अनिल सिंह, सुरेश अग्रवाल, राजलक्ष्मी, आभा सिंह, चित्रा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विजय सिंह मंत्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी, कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया।