
दिनांक 14 जनवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 तक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री शंकराचार्य मठ,श्री नागेश्वर धाम पक्का घाट रादौ के तरफ से गंगा यमुना सरस्वती के पावन तट , तीर्थराज प्रयाग में 48 वर्षों से प्रत्येक वर्ष अखण्ड भंडारा का आयोजन निरंतर चलता आ रहा है। जो इस वर्ष भी, दिनांक 14 जनवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 तक चलेगा। आप सभी सनातन धर्म प्रेमी, जो इस भण्डारे रुपी यज्ञ में अपनी इक्छा अनुसार, सहयोग करना चाहते हैं, तो श्री नागेश्वर धाम श्री दण्डी स्वामी आश्रम, संस्था से सम्पर्क करें। तीर्थराज प्रयाग में आने वाले भक्तों को, संस्था के तरफ से, भोजन और ठहरने की व्यवस्था निशुल्क दिया जाएगा।