मंत्री ने कहा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शासन की सभी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जो लोग इसके पात्र हैं वो छूटने नहीं चाहिए। यह बातें खेल, युवा कल्याण व पंचायजी राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। मंत्री ने कहा कि शासन ने जो बजट जारी किए हैं, उसमें जिसने भी हिस्सा लगाया है वो 15 दिन के अंदर अपने-आप सुधार कर ले, अगर हमनें नाम खोले तो मुसीबत होगी।
मंत्री ने डीपीआरओ पूछा कि ऐसे कितने गांव या क्षेत्र हैं जिन्हें वास्तव में ओडीएफ घोषित कर सकते हैं। जहां हर परिवार को शौचालय मिल गया है। अगर ऐसा है तो सूची बताएं, अगर नहीं है तो ऐसे क्षेत्र चयनित कर यहां काम कराएं। मंत्री ने माना कि ग्राम सचिव पर बहुत अधिक काम है। ऐसे में सचिव कम होने के कारण इनका रोस्टर तैयार करें, जिससे समय-समय पर सभी गांव में लोग पहुंच सकें।
मंत्री ने कोरोना काल में प्रयागराज में हुए काम की सराहना भी की। मंत्री ने हर गांव में ओपेन एयरजिम तैयार करने की योजना की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओआशीष कुमार, डीडीओ एके मौर्या, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।