
गहने, नगदी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर बदमाश फरार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ममफोर्डगंज इलाके में बदमाशों नेे शनिवार की सुबह एक घर में लूटपाट कर डाली। असलहों से लैस बदमाशों ने शहर के ममफोर्डगंज इलाके में सुबह घर में दाखिल होने के बाद बुजुर्ग दंपती को तमंचा सटाकर बंधक बनाने के बाद मनमाने ढंग से लूट की। सभी आलमारियों और बक्सों-अटैची को खंगाल डाला। सुबह हुई इस संगीन वारदात की पड़ोसियों को भनक तक नहीं लग सकी थी। बदमाशोंं नेे घर में घुसने के बाद पति-पत्नी को असलहों के दम पर धमकी देकर बंधक बना लिया था। विरोध पर बुजुर्ग महिला पर हमला भी किया जिससेे उन्हेंं चोट पहुंची। इसके बाद पूरे घर को खंगाल डाला। आलमारियों और दीवान समेत अन्य स्थानों से सभी सामान बाहर निकालकर तलाशी ली। गहने, नगदी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर बदमाश फरार हो गए। दोपहर मेंं जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो खलबली मच गई। घर में लूटपाट की सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।