सपा का किसान धरना 14 को जिला कचेहरी मे

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 14 दिसम्बर सोमवार को सुबह 11बजे से जिला कचेहरी मे धरना प्रदर्शन किया जाएगा l
सपा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में एवं किसानों के आंदोलन के समर्थन में सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 14 दिसम्बर सोमवार को सुबह 11बजे से धरना शुरू होगा l आज पार्टी जनों की आपात बैठक में श्री योगेश चन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा जारी पत्र को पढ़कर सुनाया l धरना प्रदर्शन की सफ़लता को लेकर कल रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है l बैठक में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन,रवींद्र यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, नाटे चौधरी, राकेश सिंह , नरेन्द्र सिंह, कुलदीप यादव, प्रभात यादव, अरविंद मिश्रा, आशीष पाल, पुश्पेन्द्र यादव, विजय यादव मुन्ना मो असकरी आदि नेतागण मौजूद थे l

Exit mobile version