निजी सचिव श्रेणी-एक पर 25 की पदोन्नति

 

निजी सचिव सेवा संवर्ग के 73 अधिकारियों का स्थायीकरण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाई कोर्ट के महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर 25 की पदोन्नति और निजी सचिव सेवा संवर्ग के 73 अधिकारियों की सेवाओं का स्थायीकरण प्रदान किया गया है।
पदोन्नति पाने वालों में आशुतोष सिंह, सरताज अहमद, शुभम कुमार अग्रहरि, सुमित श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा (लखनऊ), प्रखर श्रीवास्तव, सत्यम अग्रहरि, इशान बटव्याल, आशीष नारायण त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी (लखनऊ), शालिनी जायसवाल, मधुरिमा गर्ग, रवि प्रकाश, सिद्धांत साहू, अखिलेश त्रिपाठी, शुभम चौरसिया, दीपक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, अरुणिमा सिंह (लखनऊ), मो आरिफ, मोहम्मद अकबर, सविता सिंह, प्रभात कुमार (लखनऊ), रुचि अग्रहरी, बृजेश कुमार को अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
ऐसे ही निजी सचिव सेवा संवर्ग के 73 अधिकारियों की सेवाओं का स्थायीकरण प्रदान किया गया है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने समस्त अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, चयन समिति के चेयरमैन न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की है।

Exit mobile version