इलाहाबादः अधिवक्ता भवन के पास हुआ बम ब्लास्ट, एक वकील घायल

अधिवक्ता भवन बिल्डिंग के पास कूड़े में अचानक जोरदार धमाका हुआ. जिससे लोग दहल गए.

यूपी के इलाहाबाद में शुक्रवार की शाम को बम ब्लास्ट हो गया. कचहरी के सामने अधिवक्ता भवन के पास हुए इस धमाके के कारण हड़कंप मच गया. इस बम ब्लास्ट में एक वकील घायल है. जिसे जिले के बेली अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं इस ब्लास्ट से भवन की खिड़की के शीशे भी चूर-चूर हो गए. पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है.

जिले के कचेहरी तहसीलदार के सामने अधिवक्ता भवन के पास कूड़े में अचानक जोरदार धमाका हुआ. जिससे लोग दहल गए. यहां पर कूड़े में एक देशी बम फटने से उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी.

सूचना पर पहुंची एसएसपी आकाश कुलहरि के आदेश पर पीएसी का बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंचे हैं. जिससे इलाके की जांच की जा रही है. एसएसपी के मुताबिक फॉरेन्सिक एक्सपर्ट के आने के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि विस्फोट किस तरह हुआ या कराया गया.

Exit mobile version