रामायण संग्रहालय बनाने की तैयारी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शृंग्वेरपुर को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं।

वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर होगा शृंग्वेरपुर

15 करोड़ से बन रहा भव्य निषादराज पार्क

इसके तहत लगभग 15 करोड़ की लागत से भव्य निषादराज पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस क्रम में शृंग्वेरपुर के सुंदरीकरण के साथ यहां अन्तर्राष्ट्रीय रामायण संग्रहालय बनाने की दिशा में भी प्रयास शुरू हो गया है। इसके लिए अन्तर्राष्ट्रीय रामायण केंद्र समिति की ओर से एक प्रस्ताव सरकार को दिया गया है।

समिति के प्रस्ताव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अच्छी पहल बताते हुए पूरा करने का आश्वासन भी दिया है।

रामायण केंद्र के प्रबंध ट्रस्टी पं. बालकृष्ण पांडेय ने बताया कि शृंग्वेरपुर में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय रामायण केंद्र की संरचना विश्वस्तरीय होगी। इसमें नेपाल के जनकपुर की तरह डिजिटल रामायण संग्रहालय बनेगा। रामायण केंद्र में रामजानकी मन्दिर का निर्माण होगा।

इसमें भगवान से जुड़े विभिन्न प्रसंग को डिजिटल रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यहां उत्खनन के बाद मिली दुर्लभ मूर्तियां जो दिल्ली संग्रहालय में रखीं हैं उसे भी मंगाई जाएंगी। बालकृष्ण ने बताया कि रामायण केंद्र के लिए 10 बीघा जमीन की भी व्यवस्था हुई है।

यह भूमि श्रृंगवेरपुर के गऊघाट पर स्वामी जय राम दास की है। यहां अखंड संकीर्तन चल रहा है।

मन्दिर में भगवान राम की प्रतिमा को 50 स्कूली बच्चे बैंड बाजे की धुन पर सलामी देंगे। पांडेय ने बताया कि मप्र के ओरछा में भगवान राम की प्रतिमा को सशस्त्र जवानों द्वारा नियमित सलामी देने की परंपरा है।

Exit mobile version