संगम तट पर सैंड आर्ट के माध्यम से विजय दिवस को मनाया गया

 

युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज प्रयागराज के संगम तट पर सैंड आर्ट के माध्यम से विजय दिवस को मनाया गया,और युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मनोज कुमार और आशीष निषाद के माध्यम से एक अनोखा सैंड आर्ट की कलाकृति को बनाया गया।


विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के दिल में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ।
देश भर में 16 दिसम्बर को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे।
पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद 17 दिसम्बर को 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।
इसी के उपलक्ष्य में छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से सैंड आर्ट बनाकर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।।

Exit mobile version