भाजपाइयों ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज कार्यालय कीडगंज में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि मनाई गई
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने सरदार पटेल जी की सचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी सही मायनों में राष्ट्रीय एकीकरण के नायक थे जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से भारत की अखंडता का सपना साकार किया था और उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से आधुनिक भारत के संकल्प को मूर्त रूप दिया और आगे कहा कि भारत की एकता अखंडता एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए सरदार पटेल जी का मार्गदर्शन एवं चिंतन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम के संयोजक राजेश केसरवानी ने किय। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से शैलेश सिंह पटेल, गिरि बाबा राजू पाठक वरुण केसरवानी विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी देवेंद्र सिंह सुभाष वैश्य मयंक यादव श्याम प्रकाश पांडे ,जय सिंह पटेल, रामपाल आर्यल विश्वकर्मा ,योगेश प्रजापति ,बृजेश श्रीवास्तव ,अमर सिंह शिव मोहन गुप्ता आलोक वैश्य मुकेश लारा आदि रहे।

Exit mobile version