विधायक ने किया 81 लाख रुपये से निर्मित सड़क का लोकार्पण

 

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) मंगलवार को विधानसभा के महुली बाजार में चारों तरफ 1000 मीटर बनाई गई लगभग 81 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक राजमणि कोल ने लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित के लिए मेरा पूरा कार्यकाल समर्पित है मेरा प्रयास है विधानसभा में व्याप्त समस्याओं को हर हाल में दूर किया जाए और इसके लिए लगातार कोशिश भी की जा रही है। विधायक ने कहा कि सड़क ,बिजली ,शिक्षा ,स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित विधानसभा की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है मुख्यमंत्री त्वरित विकास आर्थिक निधि के तहत निर्मित उक्त सड़क के निर्माण से उक्त क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और खासकर बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल गया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत विधानसभा में कई अन्य सड़कें भी निर्माणाधीन है हालांकि विगत वर्ष में कोरोना महामारी के चलते विकास कार्यों में गति काफी धीमी दिख रही है ।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से सहायक अभियंता शरद शुक्ला ,पीआरओ रामाश्रय शुक्ला, प्रतिनिधि मुकेश कोल, अनिल मिश्रा, राम यज्ञ त्रिपाठी ,पवन सिंह, रामनिरंजन ,नंदलाल मोर्य ,जगमोहन सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सड़क लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व विधायक ने मंगलवार को ही विधानसभा क्षेत्र के उपरोध इलाके में कई नहरों का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सभी नहरों में समय से समुचित ढंग से पानी की आपूर्ति कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

Exit mobile version