आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में हुआ शोक सभा ।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज प्रयागराज में प्रो0 एच0 के0 शर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष
एवं आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया ।तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के
लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। प्रो0 शर्मा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभिन्न
पदों जैसे डायरेक्टर ग्लोब्लाइजेशन विभाग, चेयरमैन एकेडमिक स्टाफ कॉलेज,
चेयरमैन राजीव गांधी चेयर एवं सहयोगी परीक्षा विभाग एवं मूल्यांकन क्षेत्र आदि पर
कार्य करते हुए आर्य कन्या के सभी प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागी रहते थे। महाविद्यालय उनके योगदान को कभी भी नहीं भुला सकेगा एवं सदैव ऋणी रहेगा। अध्यक्ष शासी निकाय श्री पंकज जायसवाल, प्राचार्या डॉ० रमा सिंह, डॉ नीलांजना जैन, डॉ0 अनुपमा सिंह एवं डॉ0 अवधेश कुमार ने अपनीसंवेदना व्यक्त की।