एमएलसी रामवृक्ष यादव ने अपनी निधि से बनाई सी सी रोड जनता को समर्पित की

जनता को सुगम यात्र के लिए एम एल सी रामवृक्ष यादव ने अपनी निधि से बनाई सी सी रोड को किया समर्पित

पूर्व पार्षद महावीर यादव के आवास से जवाहर विश्वकर्मा के आवास तक सौ मीटर सी सी रोड बजट ७ लाख ७ हज़ार का एम एल सी रामवृक्ष यादव ने भव्य कार्यक्रम मे किया लोकार्पण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आमजन की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने को एम एल सी रामवृक्ष यादव ने तेलियरगंज क्षेत्र में पूर्व पार्षद महावीर यादव के आवास से जवाहर विश्वकर्मा आवास तक लगभग सौ मीटर लंबाई की सीसी रोड जिसका अनुमानित बजट ७ लाख ७ हज़ार आया उसका उद्धघाटन कर जनता को सुगम यात्रा का तोहफा दिया। क्षेत्रिय जनता की उपस्थिती में एम एल सी का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व पार्षद महावीर यादव ने विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव का पूर्वांचल निधि के मदद से बनाई गई सौ मीटर लंबाई की सीसी रोड बनवाने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने पूर्व पार्षद द्वारा क्षेत्र वासियों के लिए निरंतर उत्तम कार्य करने और हर ज़रुरतमन्दो के लिए हर समय मदद करते रहने की सराहना की।उक्त अवसर पर समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़,शिवाकान्त,रवि,विरेन्द्र कुमार,सै०मो०अस्करी आदि की उपस्थिती रही।

Exit mobile version