
अधिकारियों के द्वारा की जा रही लापरवाही की शिकायतें हम तक पहुंचाएं । योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिवेणी के पावन जल समर्पित कर के उनका स्वागत किया गया
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के संग बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा पावन पवित्र त्रिवेणी का जल समर्पित करके एवम अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित सभी लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सचित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए भारत माता को नमन किया
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की एवं उन्हें बधाई देते हुए कहा की जिस प्रकार से आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की सरकार विकास की धारा को बहा रही है और गुंडों के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई कर रही है ।जिससे आम जनता एवं प्रदेश के हर वर्ग के लोग आज खुश है ।और आगे कहा कि हमें पूरा विश्वास है । आपके नेतृत्व में 2022 का चुनाव हम सब भारी सीटों के साथ जीतकर आएंगे ।और प्रदेश में पुनः एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने खास तौर पर बिजली विभाग, सिंचाई विभाग ,नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे लापरवाही को लेकर शिकायत करते हुए उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के चुनाव को लेकर के अपने अपने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर के अपने सुझाव हर विषयों पर दिए जिस पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर के कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक दूसरे से समन्वय बनाकर काम करें और कार्यकर्ता और आम जनता की शिकायतों को विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा कर उस पर कार्रवाई कराएं और अगर किसी भी प्रकार की विभागीय अधिकारी कोई गलत काम कर रहा है या आपकी शिकायतें नहीं सुन रहा है तो सबसे पहले आप उसका निरीक्षण करें और अधिकारियों से कार्यवाही कराएं और कार्य न करने पर अधिकारियों के खिलाफ आप हम तक उस शिकायत को पहुंचाएं जिससे की आम जनता की और कार्यकर्ताओं की शिकायत को दूर किया जा सके पर ध्यान रहे कोई भी शिकायत सुनी सुनाई ना हो बल्कि आप स्वयं उसका निरीक्षण करके हमारे पास लाएं और आगे उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य शुभारंभ हो चुका है । मतदाता सूची को लेकर जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी मिलकर एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उस पर कार्य करें जो फर्जी तरीके से वोटर बने हुए हैं।जो विलोपित हो चुके हैं एवं जिनकी मृत्यु हो चुकी है ऐसे लोगों का नाम कटवाए और नए मतदाताओं का नाम जुड़वाएं कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी सहित सभी कैबिनेट के मंत्रियों एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी का स्वागत किया एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अवधेश चंद्र गुप्ता निर्मला पासवान अमरनाथ मौर्या कमलेश सिंह गिरि बाबा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी आदि रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह नंद गोपाल गुप्ता नंदी सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल संगम लाल गुप्ता विनोद सोनकर विधायक संजय गुप्ता हर्षवर्धन बाजपेई विक्रमाजीत मौर्य श्रीमती नीलम करवरिया राजमणि कोल प्रवीण पटेल लाल बहादुर सिंह कृष्णा पासवान आर के पटेल अजय भारतीय महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप पटेल अवधेश चंद्र गुप्ता निर्मला पासवान अमरनाथ मौर्या एवं जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे यमुनापार विभव नाथ भारती कौशांबी श्रीमती अनीता त्रिपाठी जी आदि उपस्थित रहे।