आन्दोलन और जागरूकता अभियान किसान बिल वापसी तक चलेगा- नरेंद्र सिंह

 

माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किसान भाइयों के सम्मान मे, एवं किसान आन्दोलन के समर्थन मे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को अपने साथियों के साथ माण्डा के सैबसा, गौरीशंकर, टिकरी एवं चिलबिला बाजार सहित कई गाँवों मे बैठक और चौपाल लगाकर भाजपा सरकार के कृषि बिल के विरोध मे किसानों को जागरूक किया। चिलबिला बाजार के चौपाल मे उपस्थित किसानों तथा नवजवानों को संबोधित करते हुए नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को खेत खलिहान से लाकर सड़क पर कर दिया है। अन्नदाता से जितना संवेदनहीनता और संवादहीनता इस सरकार ने किया है, कभी कोई कर नही सकता। भाजपा सरकार को नाम बदलू और रंग रोगन वाली सरकार की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि यह आन्दोलन और जागरूकता अभियान किसान बिल वापसी तक चलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता प्रमिल यादव ने इस सरकार को किसान नवजवान विरोधी बताया। सपा के वरिष्ठ नेता पंचूराम निषाद ने भी सरकार की आलोचना किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गाँव प्रधान गणेश सिंह ने, तथा संचालन अवधेश यादव ने किया।
कार्यक्रम मे सर्व श्री छोटे लाल जायसवाल, शिवानन्द शुक्ल, हिमान्शु कुमार सिंह, श्याम यादव, संजय यादव, भोला पाल, श्याम शंकर यादव, इन्द्र जीत यादव, संदीप यादव, सुल्तान शेख,चन्दू यादव, कमलेश यादव, सैफ अहमद, हीरा मणि यादव, सूर्य बली यादव, लाल मणि यादव, रमेश कुमार, केवला गुप्ता, शिव मोहन, राजीव सहित सैकड़ो लोग रहे।

Exit mobile version